फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव खत्म, तैयार हो जाइए बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Sun, 13 May 2018 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले पखवाड़े कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल एवं डीजल के दाम स्थिर रहने के दिन लदने ही वाले हैं। हो सकता है कि रविवार सुबह छह बजे से आपको दोनों ईंधनों की ज्यादा कीमत चुकानी पड़े।

विज्ञापन


सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने बीते 24 अप्रैल से ही घरेलू बाजार में पेट्रोल एवं डीजल के दाम में कोई समीक्षा नहीं की है। हालांकि इस बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल महंगे हुए हैं और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत घटी है। राजनीति और आर्थिक विश्लेषक इस फैसले को कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं।

अब जबकि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया है, तो विश्लेषकों का अनुमान है तेल कंपनियां 13 मई, रविवार से दाम में अच्छी-खासी बढ़ोतरी कर सकती है। कितनी बढ़ोतरी होगी, इस पर तेल कंपनियों के सूत्र कोई संकेत देने से इंकार करते हैं। 
विज्ञापन


वैसे पिछले एक पखवाड़े के दौरान कच्चे तेल की कीमतों और रुपये के कमजोर होने से खुदरा कीमतों पर प्रभाव देखें तो देश में पेट्रोल की खुदरा कीमत में तीन रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की गुंजाइश बनती है। लेकिन सरकारी कंपनियों को कीमत में इतनी बढ़ोतरी की शायद ही अनुमति मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें