फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की गला रेतकर हत्या, दो घायल

Sat, 13 Jul 2019 02:53 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
महाराष्ट्र में दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की हत्या कर दी गई जबकि दो लोग घायल हैं। नवी मुंबई के महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी स्थित इंदिरा नगर में शनिवार सुबह तीन लोगों का शव एक कबाड़ की दुकान के अंदर से बरामद हुआ। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि तीनों यहीं काम करते थे और इनकी धारदार हथियार से काटकर हत्या हुई है। तुर्भे एमआईडीसी पुलिस को हत्या की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए वाशी मनपा अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस को शक है कि आपसी रंजिश में यह हत्या हुई है। 

लेनदेन का भी एक मामला सामने आ रहा है। हालांकि, जांच की बात कहते हुए पुलिस ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान इरशाद (20 ), नौशाद (14) और राजेश (28) के रूप में हुई है। इस ट्रिपल मर्डर की वजह से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


 





वहीं, शिरडी में एक परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों का इलाज साईं संस्थान अस्पताल में किया जा रहा है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आरोपी अर्जुन पंचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। 

हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का मानना है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते यह हत्याएं की गई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मरने वालों में बुजुर्ग दंपती नामदेव ठाकुर, डगाबाई ठाकुर और 16 साल की खुशी ठाकुर शामिल हैं। जबकि राजेंद्र ठाकुर और तहवु ठाकुर जख्मी हैं।
विज्ञापन



 





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें