फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बीड जिले में शादी से पहले मातम, कार-टेम्पो की भीषण टक्कर में सभी छह लोगों की मौत

सार

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस को दोनों वाहनों को अलग करने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार सुबह एक कार और एक टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई।  यह दुर्घटना मंजरसुम्बा-पटोदा राजमार्ग पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।

विज्ञापन


सभी लोगों की मौत
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार केज तहसील के जीवाचीवाड़ी गांव का एक परिवार कार से पुणे जा रहा था, तभी उनकी गाड़ी और टेंपो एक-दूसरे से टकरा गए। अधिकारी ने कहा कि परिवार के पांच सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

दोनों वाहनों को अलग करने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा
अधिकारियों ने कहा कि टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस को दोनों वाहनों को अलग करने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें