फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'कैसे हुआ इतना बड़ा नुकसान?', मशहूर सितार वादक अनुष्का शंकर का एअर इंडिया पर फूटा गुस्सा

Thu, 04 Dec 2025 12:01 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली

सार

Sitarist Anoushka Shankar: प्रसिद्ध सितार वादक अनुष्का शंकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए एअर इंडिया पर गंभीर नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने सितार के टूटने पर दुख जाहिर किया।
विज्ञापन
अनुष्का शंकर ने अपना सितार टूटने पर एअर इंडिया को जमकर लताड़ा - फोटो : Insta-anoushkashankarofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर सितार वादक अनुष्का शंकर ने एअर इंडिया पर उनके सितार को ठीक से न संभालने का आरोप लगाते हुए एयरलाइन पर भारी नाराजगी जताई है। अनुष्का शंकर ने फ्लाइट के बाद अपने सितार को हुए नुकसान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध संगीतकार, जिन्होंने कई साल बाद एअर इंडिया में यात्रा करना  चुना था, उन्होंने अपने पसंदीदा वाद्य यंत्र सितार के साथ हुई गलत हैंडलिंग पर हैरानी और गहरी निराशा व्यक्त की।
विज्ञापन


सितार वादक ने वीडियो किया जारी
सितार वादक पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए बताया कि पहले उन्हें लगा कि सितार बस सुर से बाहर है, लेकिन जब उन्होंने उसे उठाकर बजाने की कोशिश की, तो उन्हें बड़ा नुकसान दिखाई दिया। उन्होंने कहा, “कई साल बाद मैंने एअर इंडिया से यात्रा की। यह वही देश है जहां यह संगीत जन्मा है। पिछले 15–17 साल में कभी ऐसा नहीं हुआ। मेरे पास खास केस होते हैं, आप लोग हैंडलिंग फीस लेते हैं, फिर भी यह हाल किया।”
   

बुरी तरह भड़कीं अनुष्का शंकर

विज्ञापन

बारह बार ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामित सितारवादक ने वीडियो के साथ लिखा कि “एअर इंडिया द्वारा मेरे सितार के साथ किए गए व्यवहार से मैं बेहद दुखी और व्यथित हूं। आखिर ऐसी क्षति बिना लापरवाही के कैसे हो सकती है? यह और भी दुखद है क्योंकि मैं बहुत समय बाद एअर इंडिया से सफर कर रही थी, और लगता है कि एक भारतीय वाद्ययंत्र भी उनके साथ सुरक्षित नहीं है, जबकि अन्य एयरलाइंस में हजारों उड़ानों के दौरान मेरे सितार का एक भी पेच तक ढीला नहीं हुआ।”

एअर इंडिया की अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं
घटना सामने आने के बाद भी एअर इंडिया ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: Anoushka Shankar: ट्रोलर्स पर भड़कीं सितार वादक अनुष्का, कहा- किसी को भी मेरे शरीर पर टिप्पणी का अधिकार नहीं

कौन हैं अनुष्का शंकर?

विज्ञापन

अनुष्का शंकर ब्रिटिश-अमेरिकी सितार वादक हैं और मशहूर संगीतकार रवि शंकर की बेटी हैं। वह सात स्टूडियो एल्बम, कई वैश्विक संगीत सहयोग (म्यूजिकल कोलेबोरेशन) और 14 ग्रैमी नामांकन अपने नाम कर चुकी हैं। दुनिया भर में भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रमुख प्रतिनिधियों में उनकी गिनती होती है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें