पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत (फाइल फोटो)
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को 2013 के अवैध खनन मामले में एसआईटी ने समन जारी किया है। गोवा क्राइम ब्रांच की एसपी प्रियंका कश्यप ने बताया कि उन्हें 18 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा गया है।
Ex CM Digambar Kamat summoned to appear before the SIT on April 18, in 2013 illegal mining case: Goa crime branch SP Priyanka Kashyap pic.twitter.com/KLyf7nqpzx
— ANI (@ANI_news) April 16, 2017
अवैध खनन मामले में कामत के खिलाफ यह दूसरा समन जारी किया गया है। इससे पहले एसआईटी ने फरवरी 2014 में उन्हें तलब किया था।
क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, गोवा खदान एवं भूगर्भविज्ञान विभाग के पूर्व निदेशक अरविंद लोलिएनकर के खिलाफ भी समन जारी किया गया है। लोलिएनकर को एसाआईटी ने मार्च 2014 में गिरफ्तार किया था फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं।
मामले में एम बी शाह आयोग की रिपोर्ट में कहा गया था कि गोवा में 2005 से 2012 तक 35 हजार करोड़ रुपए का अवैध खनन किया गया था। शाह आयोग ने मामले में जिन लोगों के शामिल होन की बात कही थी खदान एवं भूगर्भविज्ञान विभाग ने उन सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।