फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: नारा लोकेश SIT के कार्यालय पहुंचे, अमरावती इनर रिंग रोड घोटाले मामले में हो रही पूछताछ

Wed, 11 Oct 2023 11:36 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुंटू

सार

बताया जा रहा है कि तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के महासचिव नारा लोकेश इनर रिंग रोड घोटाले मामले की जांच में शामिल होने के लिए अमरावती में विशेष जांच दल (एसआईटी)  कार्यालय पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
टीडीपी नेता और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरावती इनर रिंग रोड घोटाला मामले में टीडीपी नेता और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। कल सीआईडी ने पूछताछ की तो वहीं, आज एसआईटी कार्यालय पहुंचे हैं। 

बताया जा रहा है कि तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के महासचिव नारा लोकेश इनर रिंग रोड मामले की जांच में शामिल होने के लिए अमरावती में विशेष जांच दल (एसआईटी)  कार्यालय पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन

क्या है नारा लोकेश पर आरोप

सीआईडी का आरोप है कि नारा लोकेश ने अमरावती इनर रिंग रोड के आदेश में बदलाव कर लाभ कमाया और घोटाले में अहम भूमिका निभाई। आरोप है कि आंध्र प्रदेश की 2014-2019 के बीच रही सरकार में उच्च अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त रहे और इस दौरान अमरावती के मास्टर प्लान की डिजाइनिंग और रिंग रोड और अन्य सड़कों को जोड़ने की योजना में धांधली की गई। इस मामले में कई अन्य आरोपी भी हैं। नारा लोकेश को इस मामले में 14वां आरोपी बनाया गया है। 

हाईकोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

बता दें कि सीआईडी इस घोटाले की जांच कर रही है। सीआईडी ने ही टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस पर नारा लोकेश की कानूनी सलाहकार टीम ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की लेकिन अदालत ने शुक्रवार को याचिका को खारिज कर दिया था और नारा लोकेश को सीआईडी की पूछताछ में सहयोग करने को कहा है। बता दें कि सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत दिए गए नोटिस में नारा लोकेश को पूछताछ के लिए पुलिस अधिकारी के सामने पेश होना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें