फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCB: एनसीबी मुंबई ने जनवरी से अब तक 11,300 KG ड्रग्स जब्त, 58 लोगों को किया गिरफ्तार

Tue, 11 Oct 2022 09:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एनसीबी अधिकारी ने कहा कि इसने एक जनवरी से अक्तूबर के पहले सप्ताह तक 46 मामले दर्ज किए और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात और गोवा के लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने देश के विभिन्न हिस्सों से 11,300 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है। ड्रग्स की यह मात्रा इस साल जनवरी से अब तक जब्त की गई है। इसके साथ ही एजेंसी ने पिछले नौ महीनों में 58 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह मात्रा पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। पिछले साल संघीय ड्रग्स रोधी एजेंसी की मुंबई इकाई ने 1,780 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया था।

विज्ञापन


एनसीबी अधिकारी ने कहा कि इसने एक जनवरी से अक्तूबर के पहले सप्ताह तक 46 मामले दर्ज किए और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात और गोवा के लोगों को गिरफ्तार किया। जब्त ड्रग्स में बड़ी मात्रा में कोकीन, मेफेड्रोन, गांजा, हेरोइन और एलएसडी शामिल हैं। हालांकि, अधिकारी ने अवैध बाजारों में जब्त ड्रग्स की सामूहिक कीमत के बारे में नहीं बताया।

अधिकारी ने कहा कि 'ब्लैक कोकीन' बाजार में सबसे अधिक मांग वाला ड्रग्स है और इसे 20,000 रुपये प्रति ग्राम पर बेचा जाता है, जिससे यह सबसे महंगा मादक पदार्थ बन जाता है। मेफेड्रोन 3,000 रुपये प्रति ग्राम पर बेचा जाता है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि हाई-क्लास समाज के लोगों के बीच ब्लैक कोकीन की अत्यधिक मांग है। हमारा फोकस ऐसे ड्रग्स के आपूर्तिकर्ताओं और निर्माताओं पर है। उन्होंने कहा कि 2021 में एनसीबी ने 1,780 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया था, 119 मामले दर्ज किए थे और विभिन्न राज्यों से 240 लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें