फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले: स्वास्थ्य और शिक्षा आपस में जुड़े हुए, उन्हें बढ़ावा देने की जरूरत

Tue, 11 Oct 2022 09:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपराष्ट्रपति ने भारत के एक मुख्य स्वास्थ्य पर्यटन गंतव्य बनने की क्षमता का उपयोग करने के लिए दोगुना प्रयास करने की अपील की।
विज्ञापन
जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को स्वास्थ्य और शिक्षा को आपस में जुड़ा हुआ बताया। उन्होंने वर्तमान और भविष्य में देश के लोगों के कल्याण के लिए उन पर जोरशोर से काम करने को कहा। उन्होंने ऐसा करना आवश्यक बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने देश में इसके बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए सामूहिक प्रयास को बढ़ाने की अपील की। उन्होंने व्यापक सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) की भी अपील की।

धनखड़ ने एक औद्योगिक इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र की मांगें व्यापक स्तर पर विविधतापूर्ण हैं। उन्होंने सार्वभौम स्वास्थ्य देखभाल के सामूहिक लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी हितधारकों के बीच व्यापक समन्वय की अपील की।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने भारत के एक मुख्य स्वास्थ्य पर्यटन गंतव्य बनने की क्षमता का उपयोग करने के लिए दोगुना प्रयास करने की अपील की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा आपस में जुड़े हुए हैं। इन पर बखूबी ध्यान देने की जरूरत है। वर्तमान और भविष्य में लोगों के कल्याण के लिए उन पर जोरशोर से काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें