इंदौर की विशेष अदालत ने सिमी सरगना रहे सफदर नागौरी समेत 11 आतंकवादियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं समेत देशद्रोह के मामले में लंबे समय से मुकदमा चल रहा था, जिस पर अदालत ने सोमवार दोपहर निर्णय सुनाया। सभी 11 आरोपी अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद थे जिनके खिलाफ इंदौर की अदालत में सुनवाई चल रही थी।
बता दें कि 26 मार्च 2008 को पुलिस ने अहमदाबाद के श्यामनगर में गफूर खां बेकरी वाले के मकान से सिमी के कई सक्रिय आतंकियों को पकड़ा था। इस मकान में कुल 11 आतंकी पुलिस के हत्थे चढ़े थे। इनके साथ सरगना सफदर नागौरी भी था। सभी के पास खतरनाक हथियार और गोला बारूद था। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को देशविरोधी सामग्री और अन्य सामान मिला था।
पुलिस ने सभी के खिलाफ देशद्रोह सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिनमें डॉ. अहमद बेग, यासीन, आमिल, कमरूद्दीन, सादुली, कामरान, अंसार आदि शामिल थे। इनमें से आरोपी जमानत पर रिहा हो चुका था जबकि बाकी साबरमती जेल में बंद थे।
#FLASH SIMI mastermind Safdar Nagori & 11 accused, awarded lifetime imprisonment by Indore District Court pic.twitter.com/8kZqmwt5WP
— ANI (@ANI_news) February 27, 2017