फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहस्थ महाकुंभ: फिर तेज आंधी और बारिश का कोहराम, एक की मौत

Tue, 10 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ महाकुंभ में सोमवार को एकबार फिर तेज आंधी और बारिश ने कोहराम मचाया। तेज आंधी की वजह से गिरे पेड़ के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। इसी बीच, लाखों लोगों ने दूसरा शाही स्नान भी किया।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश ने जनता और प्रशासन को मुसीबत में डाल दिया। मंगलनाथ और लालपुरा इलाके में कई पंडाल भी गिर पड़े। कई पंडालों में पानी भर गया। उज्जैन के साथ ही मध्य प्रदेश के कई इलाकों में आंधी और ओलों के साथ तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। लिहाजा उज्जैन में प्रशासन अलर्ट पर था। दोपहर तीन बजे के बाद तेज हवाएं चलने लगीं। प्रशासन ने लाउडस्पीकर पर लोगों को पंडालों से बाहर निकलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की हिदायत दी गई। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा। राहत की बात ये रही कि एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हो गई। जानकारी के मुताबिक दूसरे शाही स्नान में सोमवार को 25 लाख से ज्यादा लोगों ने डुबकी लगाई। बारिश व आंधी के बावजूद यह सिलसिला थमा नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें