फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनार्टक चुनावः मतदान के बाद सिद्धारमैया का ऐलान, फिर से संभालूंगा राज्य की कमान

Sat, 12 May 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या
विज्ञापन
कर्नाटक में 222 सीटों पर हुआ मतदान खत्म हो गया है। इन सभी सीटों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो गई है। चुनाव खत्म होने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि काग्रेस फिर से राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं बल्कि बीएस येदियुरप्पा से है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी और जेडीएस का समझौता हुआ था।  
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 222 सीटों पर सुबह से चल रहा मतदान खत्म हो चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक में इस बार 70 फीसदी मतदान हुआ है। वोटिंग खत्म होने के बाद अब चुनावी नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे। वर्तमान कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 28 मई को खत्म हो जाएगा। गौरतलब है कि साल 2013 में यहां 70.23 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, दो सीटों पर मतदान बाद में कराए जाएंगे।

बता दें कि एक सीट पर मतदान भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बीएन विजयकुमार के निधन के चलते स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा राज्य की हेब्बल विधानसभा सीट पर वीवीपैट मशीन में खराबी आने के चलते दोबारा मतदान कराया जाएगा। बता दें कि एक सीट पर मतदान भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बीएन विजयकुमार के निधन के चलते स्थगित कर दिया गया है, वहीं फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिलने के कारण आरआर नगर सीट पर चुनाव टाल दिया गया, इन दोनों सीटों पर 28 मई को चुनाव होगा और परिणाम 31 मई घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


कर्नाटक चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है, अगर मतदाताओं ने 33 साल से चली आ रही सत्तारूढ़ दल को हटाने की परंपरा तोड़ी तो कर्नाटक में कांग्रेस सरकार वापसी करेगी। गौरतलब है कि 1985 में रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व में जनता दल ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। इसके बाद कोई भी पार्टी ऐसा कर पाने में सफल नहीं हुई।

इससे पहले दोपहर को मैसूर में वोट डालने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने वोट डालने के बाद बीजेपी के सीएम उम्मीदवार येदियुरप्पा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, हमें पूरा-पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। येदियुरप्पा मानसिक तौर पर अस्थिर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 120 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें