कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती सिद्धारमैया की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें मंगलवार की रात ओल्ड एयरपोर्ट रोड स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के सूत्रों ने बताया कि 75 वर्षीय सिद्धारमैया की पत्नी को बुखार था और वह श्वांस स्बंधी समस्याओं से भी जूझ रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली जाने से पहले सीएम अपनी पत्नी से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से उनकी अवस्था के बारे में भी पूछताछ की।
सीएम की पत्नी का इलाज करने वाले पल्मोनोलॉजिस्ट सलाहकार डॉक्टर गुरुप्रसाद भट्ट ने कहा- सीएम की पत्नी पार्वती 20 जून की देर शाम को ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती हुई। उनमें हल्के निमोनिया के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल उन्हें एंटीबायोटिक्स पर रखा गया है और वह अच्छी तरह से रिकवर कर रही है। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सुबर साढ़े नौ बजे दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे लेकिन पत्नी की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्होंने अपनी उड़ान में एक घंटे से भी ज्यादा की देरी की।।