फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं का कम प्रतिनिधित्व हैरान करने वाला: राष्ट्रपति

Fri, 28 Feb 2020 09:44 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि देश में योग्य और प्रतिभाशाली महिला वैज्ञानिकों की कमी न होने के बावजूद रिसर्च और डेवलपमेंट के क्षेत्र में महज पंद्रह फीसदी महिलाएं हैं। नेशनल टास्क फोर्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, दुनिया में यह अनुपात करीब 30 प्रतिशत है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने  देश के वैज्ञानिकों की तारीफ की, लेकिन विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की कम भागीदारी पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, महिला वैज्ञानिकों  ने इसरो के मंगलयान मिशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसके बावजूद उनकी कम मौजूदगी हैरान करती है।

राष्ट्रपति ने बताया कि शिक्षण संस्थानों में भी महिलाएं कम हैं क्योंकि विज्ञान-प्रौद्योगिकी की पढ़ाई करने वाली कम महिलाएं ही इसे करियर के रूप में अपनाती हैं। महिलाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें