फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना का तंज, कहा- नोटबंदी ने ‘भगवान’ को भिखारी बना दिया

Tue, 21 Nov 2017 08:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने एक बार फिर मोदी सरकार पर तंज कसा है। शिवसेना ने पीएम नरेंद्र मोदी को भारत के लिए भगवान का उपहार बताने वाले भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि जनता भगवान है, लेकिन सरकार ने नोटबंदी से उन्हें भी भिखारी बना दिया। शिवसेना ने विश्व सुंदरी का खिताब जीतने पर मानुषी छिल्लर को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


शिवसेना ने अपने मुखपत्र में ईश्वरीय वरदान नामक शीर्षक के तहत प्रकाशित संपादकीय में लिखा है कि मोदी-शाह के राज को ईश्वरीय वरदान कहने वाले लोगों का उदय हुआ है। ठीक उसी तरह जैसे औपनिवेशिक काल में कई लोगों ने ब्रिटिश शासन को ईश्वर का शासन बताया था, लेकिन ब्रिटिश सरकार ईश्वर का उपहार नहीं थी, क्योंकि उसने केवल जनता को लूटा। 

शिवसेना ने भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा है कि वर्तमान में जो लोग मोदी सरकार को ईश्वर की सरकार मानते हैं उन्हें ईश्वर का अपमान करना बंद करना चाहिए। जनता ईश्वर है और वे नोटबंदी में भिखारी बन गए हैं।
विज्ञापन


शिवसेना ने इस बात पर आश्चर्य जताया है कि भाजपा में अब तक किसी ने मानुषी छिल्लर के विश्व सुंदरी का खिताब जीतने का क्रेडिट क्यों नहीं लिया। संपादकीय में शिवसेना ने व्यंगात्मक लहजे में लिखा है कि मोदी-शाह की वजह से ही 17 साल के लंबे अंतराल के बाद हरियाणा की इस महिला ने विश्व सुंदरी का ताज जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। 

दरअसल, शिवसेना ने मोदी सरकार पर विज्ञापनबाजी कर हर चीज का श्रेय लेने का आरोप लगाया है। ऐसे में भाजपा को यह भी कहना चाहिए कि मुर्गा बांग देता है और सूर्योदय होता है वह भी मोदी सरकार की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें