फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावर हुई शिवसेना, कहा भाजपा ने अपने ही नेता की पीठ में छुरा भौंक दिया

Fri, 01 Jul 2016 11:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से का 'मुंह खोलकर देश को हिलाने' संबंधी बयान आया तो शिवसेना ने भी बीजेपी के तीर से ही उसी पर निशाना साध दिया। शिवसेना ने खड़से को मोहरा बनाकर बीजेपी की आलोचना भरा संपादकीय अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा। मराठी में छपे इस संपादकीय के जरिए शिवसेना ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि पार्टी ने अपने ही नेता की पीठ में छुरा भौंक दिया।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार शाम अपने चुनाव क्षेत्र में अपने समर्थकों से खड़से ने कहा कि उनके सीने में बहुत से राज दफन हैं, अगर उन्होंने मुंह खोला तो भूचाल आ जाएगा। खड़से का ये बयान आने के बाद महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक सियासी खेमे में हलचल मच गई। 

खड़से को करीब महीने भर पहले भ्रष्टाचार के आरोपों और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से फोन पर हुई कथित बातचीत के आरोपों के चलते मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 
विज्ञापन

'महाराष्ट्र में मेरी बदौलत बना बीजेपी का सीएम'

एकनाथ खड़से - फोटो : फोटो- ट्विटर
खड़से ने अपने समर्थकों से ये भी कहा कि सूबे में बीजेपी का सीएम उनकी बदौलत ही है। खड़से ने कहा कि उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना से नाता तोड़ने का कदम उठाया, जिसके चलते ही बीजेपी सूबे में भगवा गठबंधन का नेतृत्व कर पा रही है।  

खड़से ने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन टूटा नहीं होता तो राज्य में शिवसेना का मुख्यमंत्री होता। 

महीने भर पहले खड़से राज्य मंत्रिमंडल में राजस्व सहित कई जिम्मेदारी वाले विभाग संभाल रहे थे। खड़से पर भूमि सौदों में अनियमितता और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के लैंड लाइन नंबर से उनके मोबाइल पर बातचीत करने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस-एनसीपी की मांग, देशहित में अपनी बात का खुलासा करें पूर्वमंत्री

क्या दाऊद से मिली है यह जानकारी : मलिक
खड़से के बयान को लेकर कांग्रेस-एनसीपी ने उन्हें सवालों के घेरे में ले लिया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखेपाटिल ने कहा कि खड़से इसका खुलासा करें कि वह कौन सी बात है जिससे देश हिल जाएगा। विपक्ष के नेता पाटिल ने कहा कि एकनाथ खड़से देश को हिलाने वाली जानकारी छुपा नहीं सकते क्योंकि यह देश हित में नहीं होगा। खड़से इस बात का खुलासा करें कि अपने किस स्वार्थ के चलते वे मुंह खोलने से बच रहे हैं। वे देश हिलने की चिंता छोड़े और जो कुछ जानकारी उनके पास है, उसे सार्वजनिक करें। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने भाजपा-शिवसेना सरकार के मंत्रियों के भ्रष्टाचार को लेकर कई बार सबूत पेश किए हैं। मीडिया में भी यह सबूत सामने आए हैं। उसके बावजूद खड़से कह रहे हैं कि उन पर सिर्फ आरोप लगाए जाते हैं, सबूत नहीं दिए जाते। 

एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र सहित देश की जनता जानना चाहती है कि आखिर खड़से के पास ऐसी कौन सी जानकारी है, जिससे देश हिल सकता है। उन्होंने कहा कि जब देश में 56 इंच वाले प्रधानमंत्री हैं तो खड़से देश हिलने की चिंता क्यों कर रहे हैं। मलिक ने कहा कि क्या खड़से को यह जानकारी माफिया दाऊद इब्राहिम से मिली है। खड़से ने जिस तरह का दावा किया है कि मैंने मुंह खोला तो देश हिल जाएगा। इससे ऐसा लग रहा है कि उनके पास कोई महत्वपूर्ण सूचना है। देश हित में उनको इसका खुलासा करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें