समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक तरफ पार्टी में सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहे हैं, वहीं शिवपाल यादव ने कहा है कि चुनाव के नतीजे आने के बाद नेताजी और हम नई पार्टी बनाएंगे। इटावा में पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल ने कहा, "11 मार्च को नेताजी आएंगे, उसके बाद हम पार्टी बनाएंगे। "
हालांकि इससे पहले शिवपाल ने जसवंतनगर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया और कहा कि हम नेताजी के साथ हैं। शिवपाल ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभी हमने पर्चा भर दिया है, कल तक बहुत सी अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन आज हमने पर्चा सपा और साइकल से भर दिया। उन्होंने कहा कि आज हम जो भी हैं नेताजी की वजह से हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बहुत लोगों ने कहा है कि जो कुछ हैं नेताजी की वजह से हैं, उन्हीं लोगों ने आज नेताजी को अपमानित करने का काम किया है। शिवपाल ने कहा कि हम जानते हैं कि समाजवादी पार्टी में भी 'भीतरघात' करने वाले लोग हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत है।
March 11 ko nateeje aayenge, uske baad hum party banayenge: Shivpal Yadav in Etawah #UPpolls
— ANI UP (@ANINewsUP) January 31, 2017
वहीं मंगलवार को जलेसर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि सपा की सरकार बनेगी तो सबसे ज्यादा सम्मान अगर किसी का होगा तो नेताजी का होगा और सबसे ज्यादा खुशी नेताजी को होगी।
SP ki sarkar banegi to sabse zyada sammaan agar kisi ka hoga to Netaji ka hoga, sabse zyada khushi Netaji ko milegi: CM Akhilesh Yadav pic.twitter.com/ItxklpqEBK
— ANI UP (@ANINewsUP) January 31, 2017
उधर, पार्टी नेता रामगोपाल यादव से पत्रकारों ने सवाल पूछा, क्या मुलायम सिंह यादव पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे ? जवाब में रामगोपाल ने कहा कि कौन प्रचार करता है, कौन नहीं करता है, ये मायने नहीं रखता है।
Kaun prachaar karta hai kaun nahi karta hai it is immaterial :Ram Gopal Yadav on Mulayam Singh not to campaign for SP #uppolls2017 pic.twitter.com/0Dj76deg09
— ANI UP (@ANINewsUP) January 31, 2017