फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव की सभा में आत्मदाह करने वाले सतेंद्र की मौत

Sat, 16 Jul 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की सभा में खुद को आग लगाने वाले युवक सतेंद्र की शनिवार सुबह 7 बजे सिंह मेडिकल में मौत हो गई। गाजीपुर में शिवपाल यादव की सभा में आत्मदाह करने के दौरान झुलसे सतेंद्र बिंद की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन


बीएचयू में सर सुंदरलाल अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती सतेंद्र की हालत बुधवार की देर रात अचानक खराब हो गई थी। उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में आनन फानन में देर रात सतेंद्र के परिजन उसे सिंह मेडिकल मलदहिया ले आए थे, जहां उसने दम तोड़ दिया।

बता दें कि कोटेदार के उत्पीड़न से जूझ रहा सतेंद्र शिवपाल से मिलकर अपनी समस्या रखना चाहता था। आत्मदाह के बाद उसे बीएचयू अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि वो 60 फीसदी जला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला

सतेंद्र के पिता - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर
गौरतलब है कि यूपी के गाजीपुर जिला स्थित सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में बीते मंगलवार को मंत्री शिवपाल यादव की सभा के दौरान सत्येंद्र बिंद ने आत्मदाह का प्रयास किया था। सत्येंद्र ने खुद के शरीर पर पेट्रोल डाल कर आग लगा लिया। आग की लपटें देख कर मौके पर पुलिस कर्मियों ने पहुंच कर आग बुझाई।

युवक को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया था। उसने कोटेदार के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत भी की थी। उसके द्वारा की गई शिकायत पर कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही तो नहीं की लेकिन सत्येंद्र के खिलाफ ही पुलिस में रिपोर्ट लिखा दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें