फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: मुख्यमंत्री पद को लेकर फिर कांग्रेस में रार!, शिवकुमार बोले- पार्टी उन्हें CM बनाने का लेगी फैसला

Wed, 27 Mar 2024 02:50 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

एक पुजारी ने हाल ही में प्रार्थना की थी कि भगवान की शिवकुमार पर कृपा बरसे और वह मुख्यमंत्री बनें। इस पर राजनीतिक बहस छिड़ गई। वहीं शिवकुमार ने कहा कि अगर एक पुजारी प्रार्थना करते समय भगवान के सामने अपनी इच्छा जाहिर करता है तो इसमें गलत क्या है।
विज्ञापन
DEPUTY CM SHIVKUMAR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की सियासी गलियारों में लगातार हलचल मची हुई है। जहां कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम तय नहीं कर पा रही थीं। वहीं अब मुख्यमंत्री के पद को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इन अटकलों के बीच, सत्ता में बदलाव के मुद्दे को उठाते हुए उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि भविष्य में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के बारे में कांग्रेस फैसला करेगी।

विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है, पिछले साल मई में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए जोरदार टक्कर थी। हालांकि, कांग्रेस शिवकुमार को मनाने में सफल रही थी और उन्हें उपमुख्यमंत्री बना दिया था। उस समय कुछ खबरें थीं कि शिवकुमार एक समझौते पर राजी हुए हैं। कहा जा रहा था कि समझौता यह हुआ है कि मुख्यमंत्री को बीच-बीच में बदलते रहेंगे। इसके अनुसार, शिवकुमार ढाई साल बाद सीएम बनेंगे। हालांकि, पार्टी द्वारा आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई थी। 

पुजारी की प्रार्थना पर छिड़ी बहस
दरअसल, हाल ही में मंदिर में दर्शन करने के दौरान एक पुजारी ने प्रार्थना की कि भगवान की शिवकुमार पर कृपा बरसे और वह मुख्यमंत्री बनें। इस पर राजनीतिक बहस छिड़ गई। विधानसभा कार्यकाल के बीच नेतृत्व में बदलाव की अटकलों के बीच, उत्तर कन्नड़ जिले में शिवकुमार ने पत्रकारों से कुछ राजनीतिक क्षेत्रों में नेतृत्व के मुद्दे पर बात की। 
विज्ञापन


शिवकुमार ने कहा, 'अगर एक पुजारी प्रार्थना करते समय भगवान के सामने अपनी इच्छा जाहिर करता है तो इसमें गलत क्या है? पुजारी ने सिर्फ अपनी इच्छा बताई है। फिलहाल सिद्धारमैया मुख्यमंत्री हैं और मैं उप मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर रहा हूं। लोग इसके बारे में बात करते हैं और चाहते हैं कि (शिवकुमार को सीएम बनना चाहिए) एक अलग मामला है, इसका फैसला हमारी पार्टी करेगी।'

उन्होंने आगे कहा, 'अभी हम सब सिद्धरमैया के नेतृत्व में काम कर रहे हैं । हमारी इच्छा है कि राज्य उनके नेतृत्व में आगे बढ़े।' उन्होंने कहा कि कई लोग होंगे, जो हमारे लिए प्रार्थना करेंगे और अपनी इच्छा रखेंगे। क्या हम उन्हें ऐसा करने से रोक सकते हैं? मंदिर में यह भगवान और उनके शिष्य के बीच का मामला है, पुजारी ने भगवान के सामने अपनी भावना का इजहार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें