फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'कायर और भ्रष्ट लोग पार्टी नहीं बनाते...', कमलनाथ के BJP में जाने की अटकलों पर संजय राउत

Sun, 18 Feb 2024 11:39 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इस वक्त मध्य प्रदेश की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Sanjay Raut - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वक्त मध्य प्रदेश की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चर्चा है कि वह अपने बेटे नकुल के साथ भगवा पार्टी का हाथ थाम सकते हैं। इसके लिए वह दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस पर उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि हमारी शिवसेना और एनसीपी के लोग भी छोड़कर चले गए, क्या फर्क पड़ा। 

विज्ञापन


ये विश्वासघाती और कायर लोग
राउत ने कहा, 'हमारी शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी के लोग भी छोड़कर चले गए, क्या फर्क पड़ता है। ये विश्वासघाती और कायर लोग पार्टी के नाम पर धन कमाते हैं और फिर ईडी के डर से पार्टी छोड़कर चले जाते हैं। यह लोग बेइमान और बेवफा होते हैं। मध्य प्रदेश का चुनाव कभी कांग्रेस हार नहीं सकती थी। यह सबको पता था। लेकिन कमलनाथ जैसे लोगों ने चुनाव नाकाम किया, ये लोग कहते हैं।'



जब लोकसभा चुनाव होंगे तब पता चलेगा...
नेता ने आगे कहा, 'अगर आप भाजपा में जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं। लेकिन इस साल जब लोकसभा चुनाव होंगे तब पता चलेगा कि इस शख्स की हैसियत क्या है। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि वह कांग्रेस छोड़ेंगे।जो चाहे छोड़ सकता है। यह कायर और भ्रष्ट लोग नहीं हैं जो पार्टी बनाते हैं बल्कि पार्टी कार्यकर्ता हैं। अगर कोई किसी पार्टी को छोड़ना चाहता है ताकि उसका बेटा चुनाव जीत सके, तो छोड़ सकता है। यह उनका व्यक्तिगत फैसला होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें