फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवार की मुरीद हुई शिवसेना, महा विकास आघाड़ी सरकार का बताया मार्गदर्शक 

Fri, 29 Nov 2019 06:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

शिवसेना महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करने में अहम भूमिका निभाने वाले एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मुरीद बन गई है। उनकी सराहना करते हुए पार्टी ने उन्हें राज्य में बन रही महा विकास आघाड़ी सरकार का मार्गदर्शक करार दिया।

विज्ञापन


पार्टी के मुख्य पत्र सामना में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन को बनाने में पवार की कोशिशों की जमकर प्रशंसा की गई है। अपने भतीजे अजित पवार को भाजपा खेमे से वापस लाने का श्रेय शरद को देते हुए मुख पत्र में उन्हें राज्य के सियासी ड्रामे का मैन ऑफ द मैच बताया। इसमें कहा गया है कि शरद पवार जैसा मजबूत और अनुभवी मार्गदर्शक हमारे साथ हैं। यह सरकार किसी के खिलाफ किसी भी गलत मंशा से काम नहीं करेगी।

पत्र में लिखा है कि राज्य का मौजूदा माहौल और लोगों में ठीक उसी तरह की खुशी है जैसे सारे देश में 15 अगस्त 1947 को आजादी के वक्त थी। इसमें लिखा गया है कि ऐसे वक्त में जब सारे देश के प्रमुख नेता दिल्ली की सरकार के आगे नतमस्तक हो रहे हैं, वैसे वक्त में उद्धव ठाकरे झुके नहीं। उन्होंने अपने सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया और झूठ बोलने वाले लोगों के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें