शिव सेना ने प्रधानमंत्री मोदी पर वार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बाथरूम की राजनीति करनी बंद करे। साथ शिव सेना ने ये भी कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री की गरिमा को बनाये रखनी चाहिए। शिव सेना ने अपने मुख्यपत्र सामना के द्वारा यह सभी बातें प्रधानमंत्री को कही।
मुख्यपत्र मे शिव सेना ने मोदी से यह भी कहा कि विपक्षी पार्टियों को कुंडली के जरिये धमकाना बंद करे। आपको बता दे कि बीते दिनों राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को घरते हुए कहा थी कि राजनेताओं को मनमोहन सिंह से सिखना चाहिये की 35 साल के सार्वजनिक जीवन में उनपर एक भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा।
सभी विपक्षी पार्टियों की कुंडली जानता हूं
प्रधानमंत्री ने आगे कटाक्ष करते हुए कहा कि बहुत सारा भ्रष्टाचार हुआ। मगर डॉक्टर साहब पर एक भी दाग नहीं लगा। डॉक्टर साहब बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाना बहुत अच्छे से जानते है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने हरिद्वार की एक चुनावी रैली में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भाषण देते हुए कहा कि तुम्हारी कुंडली में सत्ता का दुरप्रयोग करना लिखा है।
यूपी में प्रधानमंत्री ने एक रैली में ये भी कहा कि उनके पास सभी विपक्षी पार्टियों की कुंडली है। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि ये पार्टियां चुनाव प्रचार नहीं कर रही है बल्कि बीजेपी से उन्हे सीधे तौर पर डर है। शिव सेना के मुख्यपत्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देविंद्र फडनवीस पर टिप्पणी की है।
देविंद्र फडनवीस भी देते है धंक्की
सामना में लिखा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी विपक्षी पार्टियों को कुंडली का डर दिखा कर मजाक करते है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि जब सत्ता हाथ से चली जाती है तो तुम्हारे भविष्य की कुंडली किसी ओर के साथ में चली जाती है। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश की एक रैली में अखिलेश सराकर को घेरते हुए यह कहा था कि शाम होते ही घर कि महिलायें अपने घर से नहीं निकलती है।
इस पर शिव सेना ने अपने मुख्यपत्र में पीएम से सवाल भी किया है कि जब यूपी में बीजेपी के 70 सांसद है तो वह क्या कर रहे है? क्या वो भी शाम होते ही घर के अंदर बैठ जाते है? क्या वो सभी महिलाओं की सुरक्षा के लिए घर से बाहर आयेंगे? शिव सेना ने साथ ही मोदी को सलाह दी कि प्रधानमंत्री को दूसरों के बाथरूम में झंकना बंद करना चाहिए।