फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'उद्धव शिवसेना के दो नवनिर्वाचित सांसद हमारे साथ जुड़ने को तैयार', शिंदे के करीबी नेता का बड़ा दावा

Sat, 08 Jun 2024 03:00 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिंदे शिवसेना के प्रवक्ता नरेश म्हास्के ने दोनों लोकसभा सदस्यों का नाम लेने से इनकार कर दिया। हालांकि, कहा कि दोनों नेताओं के साथ जल्द चार और सांसद जुड़ेंगे और हमारी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। 
 
विज्ञापन
 शिवसेना में घमासान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव खत्म हो गए, लेकिन सियासी पारा चरम पर है। शिवसेना ने शनिवार को दावा किया कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना के दो नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं।

विज्ञापन


लोकसभा सदस्यों का नाम लेने से इनकार
शिवसेना प्रवक्ता नरेश म्हास्के ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दलबदल विरोधी कानून का हवाला देते हुए दोनों लोकसभा सदस्यों का नाम लेने से इनकार कर दिया। हालांकि आगे कहा कि दोनों नेताओं के साथ जल्द ही चार और सांसद जुड़ जाएंगे और शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होंगे।

खास समुदाय से वोट मांगने से नाराज नेता
ठाणे से नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य म्हास्के ने कहा, 'उद्धव ठाकरे ने जिस तरह से बसों में सवार होकर आए एक खास समुदाय से वोट मांगा, उससे दोनों लोकसभा सदस्य नाखुश थे। इसलिए ठाकरे खेमे के दो लोकसभा सदस्य हमारे साथ संपर्क में हैं। उनके साथ चार और सदस्य जुड़ेंगे। इसके बाद यह सभी सदस्य मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे।'
विज्ञापन


संजय राउत के बयान पर पलटवार
म्हास्के का यह बयान ऐसे समय में आया, जब संजय राउत ने दावा किया था कि शिंदे गुट के विधायक और सांसद ठाकरे के साथ फिर से शामिल होने के इच्छुक हैं। बता दें, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने सात लोकसभा सीटें जीतीं, जबकि ठाकरे गुट ने नौ सीटें जीतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें