पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के रावण के दहन की प्रक्रिया कल दशहरे से शुरू हो जाएगी।मुंबई में पेट्रोल 110.75 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है तो एक लीटर डीजल की कीमत 101.40 रुपये हो गई है।
शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि एक राक्षस (रावण) का दहन कल (दशहरा) शुरू हो जाएगा और साल 2024 में यह राक्षस पूरी तरह जल जाएगा।
विज्ञापन
संजय राउत ने कहा, 'पेट्रोल और डीजल के राक्षस के दहन की प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी। दशहरा के दिन हम एक रावण का दहन करेंगे और 2024 में यह पूरी तरह से जल जाएगा।'
यहां खास बात यह है कि लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, दोनों ही 2024 में ही होने हैं। वहीं, दो दिन रुकने के बाद गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिर बढ़ी हैं।