महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की गठबंधन सरकार है। राहुल गांधी और संजय राउत की यह बैठक बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी और एनसीपी के प्रमुख शरद पवार की मुंबई में हुई मुलाकात के कुछ दिन बात हुई है।
इस बैठक में ममता बनर्जी की एक टिप्पणी पर खासा विवाद हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में कोई यूपीए नहीं बची है। उनके इस बयान ने इन अटकलों को खूब हवा दी कि ममता बनर्जी देश में ऐसा विपक्ष तैयार करने की कोशिश कर रही हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी की कोई भूमिका नहीं होगी।
वहीं, एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि केवल एक विपक्षी मोर्चा होगा। हम (राकांपा) चाहते हैं कि सभी विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ खड़े हों। अगर शिवसेना और कांग्रेस एक साथ आ सकते हैं तो हमारे नेता उन्हें (सभी विपक्षी दलों को) साथ ला सकते हैं। हम यूपी में समाजवादी पार्टी का समर्थन करते हैं।
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने दिल्ली में कहा कि मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है।