फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा पर सियासत तेज: संजय राउत ने बताया- आखिर दो बड़े शहरों में क्यों दंगे का माहौल बना रही भाजपा

Tue, 19 Apr 2022 11:27 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हिंसा को लेकर संजय राउत ने कहा कि दिल्ली में ऐसा किया जा रहा है क्योंकि नगर निकाय चुनाव आ रहे हैं और मुंबई में भी क्योंकि वहां बीएमसी चुनाव हो रहे।
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना नेता संजय राउत ने आज एक बार फिर केद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि  सत्ता पक्ष द्वारा जिस तरह से दो बड़े शहरों में दंगों का माहौल बनाया जा रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली में ऐसा किया जा रहा है क्योंकि नगर निकाय चुनाव आ रहे हैं और मुंबई में भी क्योंकि वहां बीएमसी चुनाव हो रहे।

विज्ञापन


मुखपत्र सामना में भी राउत ने किया था भाजपा पर हमला
बता दें कि इससे पहले शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अपने मुखपत्र सामना में साप्ताहिक कॉलम में रामनवमी और उसके बाद हुई हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। राउत ने कहा कि रामनवमी के दिन दस राज्यों में दंगे हुए। ये दृश्य अच्छे नहीं हैं। इससे पहले रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान सिर्फ धर्म एवं संस्कृति का ही प्रदर्शन किया जाता था। अब ऐसी शोभायात्राओं में तलवारें नचाई जाती हैं। धार्मिक विद्वेष फैलाने की कोशिश हो रही है। सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि 15 वर्षों में अखंड हिंदू राष्ट्र बनेगा। क्या यह इसकी शुरुआत है?

राउत ने कहा कि धर्मांधता की आग को हवा देकर और शांति को खाक करके यदि कोई चुनाव जीतना चाहता होगा, तो वे अपने हाथों से देश के दूसरे विभाजन के बीज बोते दिख रहे हैं। देश के टुकड़े-टुकड़े हो जाएं तो भी चलेगा लेकिन धार्मिक विद्वेष फैलाकर चुनाव जीतने की ऐसी नीति भाजपा जैसी पार्टी ने खुलेआम अपनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें