फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बार सांसद रहे शिवसेना नेता मोहन रावले का निधन

Sun, 20 Dec 2020 03:27 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
विज्ञापन
शिवसेना नेता मोहन रावले - फोटो : twitter
विज्ञापन

मुंबई से पांच बार सांसद रहे शिवसेना नेता मोहन रावले का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 72 साल के थे। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मोहन रावले एक कट्टर शिव सैनिक थे और बड़े दिल वाले दोस्त थे। उन्हें श्रद्धांजलि।

विज्ञापन


रावले मुंबई साउथ सेंट्रल लोकसभा सीट से 1991 से 2004 के बीच सांसद रहे। लोकसभा की उम्मीदवारी नहीं मिलने से वह नाराज हो गए थे। उन्हें 2013 में कुछ समय के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन बाद में वह फिर से पार्टी में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें