डॉ. मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहनराव भागवत के भाषणों के संकलन ‘यशस्वी भारत’ का विमोचन शनिवार को अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी के करकमलों से संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल की उपस्थिति में भारत के पूर्व नियंत्रक व महालेखापरीक्षक श्री राजीव महर्षि के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
1960 के बाद विश्व के सबसे विशाल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के किसी सरसंघचालक के भाषणों का यह पहला संकलन है। इससे पूर्व तत्कालीन सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर ‘श्रीगुरुजी’ के भाषणों का संकलन प्रकाशित हुआ था। यशस्वी भारत की प्रस्तावना संघ के पूर्व अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख, प्रखर चिंतक-विचारक, कई पुस्तकों के रचयिता, मा गो वैद्य ने लिखी है।
पुस्तक में सरसंघचालक मोहन भागवत के अलग-अलग अवसरों पर दिए गए 17 भाषणों का संकलन है। प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित 286 पृष्ठों की इस पुस्तक का संपादन लोकसभा टीवी के संपादक श्याम किशोर ने किया है।