चुनाव आयोग की तरफ से शिवसेना का नाम और तीर-कमान चुनाव चिह्न फ्रीज कर दिया गया था। इसके बाद उद्धव के गुट को शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे नाम और मशाल का चुनाव चिह्न दिया गया था। इससे पहले उद्धव गुट से अपने निशान और नाम के तीन विकल्प भी मांगे गए थे।
शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख अलॉट किए गए चुनाव चिह्न और पार्टी के नाम पर आपत्ति जताई है। इस गुट ने चिट्ठी में कहा है कि चुनाव आयोग के कुछ संदेश और कामों की वजह से पार्टी को अंतरिम चिह्न और नाम जारी करने की प्रक्रिया गंभीर रूप से पक्षपाती लगती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चुनाव आयोग की तरफ से शिवसेना का नाम और तीर-कमान चुनाव चिह्न फ्रीज कर दिया गया था। इसके बाद उद्धव के गुट को शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे नाम और मशाल का चुनाव चिह्न दिया गया था। इससे पहले उद्धव गुट से अपने निशान और नाम के तीन विकल्प भी मांगे गए थे।