फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: उद्धव ने गठबंधन पर कहा- भाजपा और शिवसेना दोनों साथ लड़ेंगे चुनाव

Sat, 28 Sep 2019 03:16 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अमित शाह-उद्धव ठाकरे - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भाजपा और शिवसेना दोनों साथ में चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हम जल्द ही इस बात की घोषणा भी करने वाले हैं। 

विज्ञापन



शिवसेना प्रमुख ने कहा कि हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे और जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। हमने पहले ही गठबंधन पर फैसला कर लिया है। अब सिर्फ इतना है कि हम सीटों की संख्या पर काम कर रहे हैं।

इससे पहले आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर नहीं बन पा रही सहमति के बीच एक अहम बैठक बुलाई थीं। माना जा रहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की तरफ से बुलाई गई शीर्ष नेताओं की इस बैठक में शिवसेना 21 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन का भविष्य तय कर सकती है। 
विज्ञापन


फिलहाल सीधेतौर पर शिवसेना के किसी भी पदाधिकारी ने यह बात नहीं कही है। लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा के साथ गठबंधन की वार्ता फेल होने की स्थिति में शिवसेना राज्य में सभी 288 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। इन्हीं तैयारियों की समीक्षा के लिए यह बैठक बुलाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें