गुजरात में हाल ही में उग्र हुए पटेल आंदोलन को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। सामना में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक शांति की ज्योति लेकर दुनिया का भ्रमण कर रहे हैं और उनका अपना गुजरात पटेल समुदाय की भड़काई आग में धधक रहा है।
शिवसेना ने कहा है कि इस आग में सबसे अधिक नुकसान मोदी के मेहसाणा का ही हो रहा है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि हिंदुस्तानी जनता के मन में क्या सुलग रहा है, इसकी तस्वीर गुजरात में दिखाई दे रही है। गुजरात के इन तनावग्रस्त इलाकों में संचार बंदी को भी सामना ने मुद्दा बनाया है।