फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shirdi Saibaba temple: साईंबाबा के भक्त ने दिखाया बड़ा दिल, शिरडी मंदिर में दान किया चार किलो सोना 

Wed, 18 May 2022 01:43 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हैदराबाद के एक भक्त पार्थसारथी रेड्डी ने साईंबाबा मंदिर में चार किलो सोने से बना एक बैंड दान किया। बताया जा रहा है कि इस बैंड की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
साईंबाबा मंदिर में भक्त ने दान किया चार किलो सोना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरडी के साईंबाबा मंदिर में हर साल करोड़ों का चढ़ावा चढ़ता है। यहां भक्त अपनी कीमती से कीमती चीज दान में देकर चले जाते हैं, लेकिन बुधवार को साईंबाबा के एक भक्त ने ऐसा चढ़ावा चढ़ाया, जिसे सुनकर हर कोई दांतों तले अंगुली दबा बैठा। दरअसल, हैदराबाद के एक भक्त पार्थसारथी रेड्डी ने साईंबाबा मंदिर में चार किलो सोने से बना एक बैंड दान किया। बताया जा रहा है कि इस बैंड की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

2016 से बैंड चढ़ाना चाहते थे पार्थसारथी 
मीडियो से बातचीत के दौरान भक्त पार्थसारथी रेड्डी ने बताया वह साईंबाबा की मूर्ति के सिंघासन के सोने की पट्टी दान करना चाहते थे। 2016 से वह यह योजना बना रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई, लेकिन आखिरकार उन्होंने चार किलो सोने से बनी पट्टी दानकर दी, जिसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें