जापान को भारत का विश्वसनीय दोस्त व आर्थिक सहयोगी बनाने वाले शिंजो आबे के खाते में 2803 दिन के साथ सबसे ज्यादा समय तक अपने देश का प्रधानमंत्री रहने की उपलब्धि दर्ज है। वे पहली बार 2006 में 52 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। वह दूसरे विश्व युद्ध के बाद जन्म लेने वाले पहले और सबसे युवा जापानी प्रधानमंत्री भी थे।
उन्होंने कहा कि हालांकि मेरे कार्यकाल एक और साल अभी बाकी है, लेकिन मैं नहीं चाहता के मेरे स्वास्थ्य का कोई असर कामकाज पर पड़े. आबे ने स्वास्थ्य का जिक्र इसलिए किया क्योंकि वह पेट की समस्या से जूझ रहे हैं।
66 साल के हैं शिंजो
शिंजो का जन्म 21 सितंबर 1954 में जापान की राजधानी टोक्यो के शिंजुकु शहर में हुआ था। शिंजो आबे 66 साल के हो चुके हैं।
तोड़ा अपने चाचा का रिकॉर्ड
लंबे समय तक जापानी प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड इससे पहले उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था। बीते साल कोरोना वायरस को ठीक से नहीं संभालने पर उनकी लोकप्रियता में भी करीब 30 प्रतिशत की कमी आई थी।