राम जन्मभूमि विवाद को सुलझाने के लिए मसौदा पेश करने के बाद शिया वक्फ बोर्ड ने राम मंदिर न बन पाने का दोष पाकिस्तान के सिर पर मढ़ा है। बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा है कि राम मंदिर इस वजह से नहीं बन पाया क्योंकि पाकिस्तान इसमें रोड़ा अटका रहा है।
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने अपनी बात को सिद्ध करने के लिए रामजन्म भूमि पर हुए आतंकी हमले का हवाला भी दिया। वसीम रिजवी ने कहा कि आपको याद है कि 2005 में में राम जन्मभूमि पर पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने आतंकी हमला कराया था।
इससे पहले श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात के बाद राम जन्मभूमि विवाद को सुलझाने के लिए पांच सूत्रीय मसौदा पेश किया। जिसमें उन्होंने कहा कि अयोध्या मंदिरों का नगर है, इसलिए हम चाहते हैं कि वहां राम मंदिर बने।
उन्होंने ये भी कहा था कि लखनऊ में मस्जिद-ए-अमन के नाम से एक मस्जिद बनवाई जाए जिससे कि दोनों ही पक्षों की आस्था का आदर किया जा सके। रिजवी ने शिया वक्फ बोर्ड के मसौदे में ये भी कहा था कि हम आपसी सहमति से हल निकालना चाहते हैं मामले पर कत्लेआम नहीं चाहते हैं।
अयोध्या में राम मंदिर बने, जबकि लखनऊ के हुसैनाबाद में मस्जिद-ए-अमन के नाम से मस्जिद बनाएंगे।
पढ़ें: साधु-संतों का ऐलान, सुप्रीम कोर्ट से अनुकूल फैसला नहीं आने पर भी बनेगा राम मंदिर