फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक-कांग्रेस पर BJP का तंज- मूर्ख ने मूर्ख की बात मानी, 50% से ज्यादा आरक्षण संभव नहीं

Wed, 22 Nov 2017 01:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
नितिन पटेल
विज्ञापन
हार्दिक पटेल द्वारा कांग्रेस को अघोषित रूप से समर्थन देने के ऐलान के बाद गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने हार्दिक और कांग्रेस दोनों पर हमला बोला। नितिन ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण का लॉलीपॉप देकर हार्दिक को बेवकूफ बना रही है। नितिन ने आगे कहा कि कांग्रेस की बात का कोई कानूनी आधार नहीं है और वह आने वाले वक्त में अपनी बात से पलट भी सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हार्दिक पटेल बोले- कांग्रेस ने मानी आरक्षण की मांग, BJP ने दिया था 1200 करोड़ का ऑफर

नितिन ने कहा कि 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण नहीं दिया जा सकता और यह बात हार्दिक भी अच्छी तरह जानते हैं। नितिन ने यह भी कहा कि पाटीदारों को हार्दिक से दूर रहना चाहिए क्योंकि वह लोगों को आपस में लड़ाने वाली बातें करते हैं।

बता दें कि इससे पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया था कि कांग्रेस ने पाटीदारों को आरक्षण देने की बात मान ली है और सरकार बनने के बाद बिल लाकर यह किया जाएगा। हार्दिक ने आगे कहा था कि भाजपा उनको 1200 करोड़ रुपए देकर खरीदना चाहती थी और प्लान फेल होने पर बदनाम करने की रणनीति अपनाई गई।
विज्ञापन


हार्दिक ने अभी भी किसी से खुलकर कांग्रेस को वोट देने के लिए नहीं कहा है। खुद के किसी भी पार्टी में शामिल ना होने की बात कहकर हार्दिक ने कहा कि कांग्रेस हमारे अधिकारों के बारे बात कर रही है इसलिए मैं लोगों पर छोड़ता हूं कि वह क्या फैसला करते हैं।
  Moorkh ne darkhwast di aur moorkh ne darkhwast maani, aur doosre ko moorkh bolte hain: Deputy CM Nitin Patel on Hardik Patel/Congress #GujaratElection2017 pic.twitter.com/8EoPuzxifb — ANI (@ANI) November 22, 2017
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें