फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में धूल झोंकने के लिए राहुल के खिलाफ 'डमी कैंडिडेट' ला सकती है कांग्रेस: पूनावाला

Mon, 04 Dec 2017 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
Shehzad Poonawalla
विज्ञापन
लंबे समय से कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाए जाने का इंतजार सोमवार को खत्म होने जा रहा है। पार्टी की कमान संभालने के लिए राहुल गांधी भी अब पूरी तरह से तैयार हैं। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता राहुल को आशीर्वाद देने और नामांकन भरवाने के लिए उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं लेकिन इसी बीच एक युवा कांग्रेसी नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल की इस ताजपोशी में वंशवाद का मुद्दा उठा दिया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: गुजरात में आज पीएम मोदी की चार रैलियां, कांग्रेस होगी निशाने पर

शहजाद आज लगातार एक के बाद एक ट्वीट करते जा रहे हैं और उन्होंने पूरे प्रोसेस को एक डमी कैंडिडेट के रूप में देखने की बात कहते हुए कहा कि सबकुछ पहले से ही फिक्स है फिर ये दिखावा क्यों? अब लोगों की आंखों में धूल नहीं झोंकी जा सकती।
  राहुल जी मेरा पहला सवाल : आप ताज लेकर जाते nomination paper नहीं तो क्या बेहतर नहीं होता? दूसरा सवाल: आप मुझसे डर गए और सदस्य नहीं हूँ ऐसा आपके चेलों ने कहा- पर Manish Tewari आपके नेता है ना? उनकी बातों पर आपकी राय? तीसरा सवाल: क्या मैं AICC आऊँगा तो Safdar Hashmi वाला हाल होगा? https://t.co/1FXq3BRxn3 — Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) December 4, 2017
विज्ञापन


  Mere sources mujhe bata rahe hain ki darbariyon mein baat chal rahi hai ki ek dummy candidate utara jaye taake ye election lage, lekin ab logon ki aankhon mein dhool nahi jhonk sakte: #ShehzadPoonawalla on #RahulGandhi 's nomination pic.twitter.com/9wpJB1t4IN — ANI (@ANI) December 4, 2017


पिछले कुछ दिनों से शहजाद ने राहुल की ताजपोशी का विरोध करते हुए कहा था कि यह चुनाव नहीं चयन है जो वंशवाद को बढ़ावा देता रहा है। वहीं शहजाद आगे लिखते हैं कि मेरे सूत्र कहते हैं कि डमी कैंडिडेट उतारे जाने की चर्चा और विचार हो रही है।

पढ़ें: संघ प्रमुख के राम मंदिर बनाने के ऐलान पर ओवैसी ने पूछा- क्या भागवत चीफ जस्टिस हैं? 

वहीं उन्होंने लिखा कि जब सबकुछ पहले से तय है तो कांग्रेस में ये दिखावा क्यों? वहीं शहजाद ने राहुल से कई सवाल भी किए हैं। वो लिखते हैं राहुल जी मेरा पहला सवाल : आप ताज लेकर जाते नॉमिनेशन पेपर नहीं तो क्या बेहतर नहीं होता? दूसरा सवाल: आप मुझसे डर गए और सदस्य नहीं हूँ ऐसा आपके चेलों ने कहा- पर मनीष तिवारी आपके नेता हैं ना? उनकी बातों पर आपकी राय?  तीसरा सवाल: क्या मैं एआईसीसी आऊँगा तो सफदर हाशमी वाला हाल होगा?
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें