फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: भायखला जेल के 38 कैदी संक्रमित, इनमें शीना बोरा मर्डर में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी शामिल

Wed, 21 Apr 2021 03:22 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शीना बोरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को कोरोना हो गया है। भायखला जेल में बंद 38 कैदी कोरोना की चपेट में आ गए हैं, जिसमें इंद्राणी मुखर्जी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
इंद्रानी मुखर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कोविड संक्रमण बहुत ज्यादा तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र की जेल में बंद कैदी भी अब कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। शीना बोरा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। बता दें कि इंद्राणी मुखर्जी मुंबई के भायखला जेल में बंद है।

विज्ञापन


भायखला जेल में इंद्राणी मुखर्जी समेत 38 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र में 19 अप्रैल तक 46 जेलों में 197 कैदी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। यही नहीं कोरोना वायरस से सात कैदियों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 94 से ज्यादा जेल कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और इनमें से आठ कर्मचारी कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।



जेल में क्यों बंद हैं इंद्राणी मुखर्जी?
अप्रैल 2012 में 24 साल की शीना बोरा की हत्या कर दी गई थी। ऐसा आरोप है कि इंद्राणी मुखर्जी ने अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या करवाई थी और बेटी के शव को पड़ोस के रायगढ़ जिले के एक जंगल में फेंक दिया था। अगस्त 2015 में इंद्राणी मुखर्जी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


इसके अलावा इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना और उसके पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय को भी 2015 में गिरफ्तार किया गया था। इंद्राणी के तत्कालीन पति पीटर मुखर्जी को बाद में हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया और गिरफ्तार किया गया। 

जेल में दोगुनी संख्या में रखे गए कैदी?
महाराष्ट्र की जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदियों को रखा गया है। आर्थर रोड जेल में 804 कैदियों की क्षमता है जबकि वहां मौजूदा समय में दो हजार से ज्यादा कैदी बंद हैं। वहीं ठाणे जेल की क्षमता 1,105 की है और वहां साढ़े तीन हजार से ज्यादा कैदियों को रखा गया है। वहीं तजोला जेल में 2,124 कैदियों को रखने क्षमता है लेकिन वहां तीन हजार से ज्यादा कैदियों को रखा गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें