फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- अभी भाजपा के साथ हूं, लेकिन 2019 की कहानी फिर कभी...

Fri, 20 Jul 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Shatrughan Sinha
विज्ञापन
केंद्र की मोदी सरकार करीब साढ़े चार साल के कार्यकाल में आज पहली बार विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी। इसी को लेकर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि इसके लिए भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। अविश्वास प्रस्ताव संख्याओं के बारे में नहीं है। न ही नंबरों का खेल है। यह गुणवत्ता का खेल है। यह मानक, बहस, चर्चा, विचार विमर्श, आत्मनिरीक्षण और सबसे ऊपर संवैधानिक सजावट और ढांचे के भीतर का खेल है। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने एक और ट्वीट में किहा कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान आशा और प्रार्थना है कि लोग बहस करते समय सीमा पार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी को पप्पू और फेंकू जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। शत्रुध्न सिन्हा ने अपने एक और अन्य ट्वीट में कहा कि जहां तक मेरा संबंध है तो ना तो मुझे पार्टी ने छोड़ा है ना ही मैंने पार्टी को छोड़ा है। इसलिए मुझे शायद भाजपा को वफादार और सच्चे सैनिक के रूप में समर्थन देना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 2019 में क्या होगा, ये कहानी फिर कभी।  
विज्ञापन

 
बता दें कि हमेशा पार्टी के खिलाफ बोलने वाले सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बृहस्पतिवार को ही भाजपा के पक्ष में मतदान करने का एलान कर दिया है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें