यह पहला मौका नहीं है जब थरूर के बयान पर बवाल मचा हो। इससे पहले उन्होंने अगस्त में कहा था कि अगर भाजपा 2019 में जीतती है तो भारत ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जाएगा। वहीं, जुलाई में कहा था कि भारत में कई जगहों पर मुस्लिमों की तुलना में गाय ज्यादा सुरक्षित है।
‘एक असाधारण रूपक है, जिसका जिक्र आरएसएस के एक सूत्र ने एक पत्रकार से किया था। मैंने उसका संदर्भ अपनी किताब में दिया है। आरएसएस सूत्र ने कहा था कि मोदी शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं, जिसे आप न तो हाथ से हटा सकते हैं और न ही चप्पल से मार सकते हैं।’
- शशि थरूर, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस
‘एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद को शिव भक्त बताते हैं, वहीं उनके नेता चप्पल से हमले का जिक्र कर शिवलिंग की पवित्रता और भगवान महादेव का अपमान करते हैं। थरूर की भगवान महादेव की इस भयावह निंदा के लिए राहुल गांधी माफी मांगिए।’
- रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री