फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शशि थरूर ने रविशंकर प्रसाद के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Mon, 10 Dec 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरूर और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ तिरुवनंतपुरम कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज कराया है। थरूर का कहना है कि रविशंकर प्रसाद ने उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। थरूर रविवशंकर प्रसाद के बयान से काफी नाराज हैं और चाहते हैं कि वह उनसे माफी मांगें।  बताया था हत्या का आरोपी



हाल ही में शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद उन्हें भाजपा नेताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने थरूर पर हमला करते हुए एक वीडियो जारी किया था। उस वीडियो में थरूर को हत्या का आरोपी बताया गया है। वहीं रविशंकर प्रसाद को भेजे नोटिस में थरूर ने कहा है कि यह बयान झूठा, दुर्भावनापूर्ण और मानहानि करने वाला है।  


क्या कहा था थरूर ने


मामला बंगलूरू में थरूर की नई किताब 'द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर' पर उठे विवाद से जुड़ा है। थरूर ने बातों ही बातों में पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने आरएसएस के किसी अज्ञात शख्स की बात का हवाला देते हुए कथित रूप से कह दिया कि मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं। इसके बाद उन्होंने बिच्छू को हटाने की जरूरत को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी।


केंद्रीय मंत्री ने किया था पलटवार


केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने थरूर के बिच्छू वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि कांग्रेस हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस की हताशा का परिणाम है कि वह प्राथमिक स्तर की मर्यादा भूल गई है। चुनाव नजदीक आते ही पीएम पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। जनता सब देख रही है। वे पीएम पर जितने हमले करेंगे, पीएम उतने ही मजबूत होकर उभरेंगे। वहीं पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी सभी सीमाएं लांघ दी हैं। पीएम पर उनकी टिप्पणी अस्वीकार्य है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next