फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: समृद्धि एक्सप्रेसवे दुर्घटना पर शरद पवार ने साधा निशाना, बोले- सड़क योजना बनाने वाले दोषी

Sat, 01 Jul 2023 05:58 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि हादसों की अहम वजह सड़क का काम वैज्ञानिक तरीके से नहीं होना है
विज्ञापन
शरद पवार(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार को भीषण बस हादसे में 25 यात्रियों की मौत हो गई। समृद्धि हाईवे पर हुआ यह सबसे बड़ा और भयानक हादसा था। एक निजी बस लोहे के खंभे से टकरा गई और उसमें आग लग गई। रात के दौरान बस में सोए हुए यात्री आग की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस में यात्री नागपुर, यवतमाल, वर्धा जिले के थे। समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


शरद पवार ने देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा है कि लोग समृद्धि एक्सप्रेसवे सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं देखते हैं, दुर्घटनाओं में मरने वाले लोग देवेंद्रवासी हो रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि हादसों की अहम वजह सड़क का काम वैज्ञानिक तरीके से नहीं होना है, इसके लिए सड़क बनाने की योजना बनाने वाले दोषी हैं। पिछले कुछ वर्षों में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कई दुर्घटनाएं हुई हैं और लगातार हो रही हैं। 

एनसीपी अध्यक्ष पवार ने कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि समाधान नहीं है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति नियुक्त की जानी चाहिए। मार्ग पर साइनबोर्ड की कमी है जिसकी शिकायतें आती रहती हैं। पूरे मार्ग की गहन निरीक्षण करने की आवश्यकता है ताकि इसे आवागमन के लिए सुरक्षित बनाया जा सके।
विज्ञापन


701 किलोमीटर लंबा नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे विदर्भ के सबसे बड़े शहर नासिक के भारविर तक 601 किलोमीटर की दूरी पर चालू है और इसको फडणवीस की योजना माना जाता है। हालाँकि, पिछले साल 12 दिसंबर को इसे जनता के लिए खोले जाने के बाद से यहां कई बड़ी दुर्घटनाओं हुई हैं, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। 

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के भाजपा का बीएमसी के खिलाफ आंदोलन स्थगित
समृद्धि एक्सप्रेसवे बस दुर्घटना में 25 लोगों की जान चली गई, इसको देखते हुए भाजपा ने शनिवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में अपना आक्रोश आंदोलन स्थगित कर दिया है।  भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने ट्विटर पर एक्सप्रेसवे दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। शेलार ने ट्वीट करके कहा कि हमने 25 साल तक मुंबई को लूटने वालों के खिलाफ भाजपा के विरोध प्रदर्शन को रद्द करने का फैसला किया है। हालांकि, हम उनसे सवाल पूछना जारी रखेंगे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें