फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंथन: एक हफ्ते में दूसरी बार पवार से मिले प्रशांत किशोर, कल विपक्षी नेताओं के साथ होगी बैठक

Mon, 21 Jun 2021 03:22 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आज दिल्ली में शरद पवार, प्रशांत किशोर से मिले। ऐसा बताया जा रहा है कि कल दिल्ली में ही शरद पवार के घर विपक्षी नेताओं की बैठक हो सकती है।
विज्ञापन
शरद पवार और प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रमुख आजकल दिल्ली में हैं और दिल्ली में उन्होंने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात की। इन दोनों की बैठक अभी भी जारी है। इसके अलावा सूत्रों से जानकारी मिली है कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के घर कल विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हो सकती है। इसमें 15-20 विपक्षी नेता शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि एक ही हफ्ते में शरद पवार ने प्रशांत कुमार से दूसरी बार मुलाकात की है। सूत्रों ने जानकारी दी कि विपक्षी दलों का एक राष्ट्रीय मंच मंगलवार को शरद पवार के आवास पर उनसे मुलाकात करेगा। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा जो पिछले दिनों टीएमसी में शामिल हुए थे, उन्होंने एक राष्ट्र मंच के नाम से फोरम तैयार किया।

सूत्रों के अनुसार इसी मंच के बैनर तले मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर पर बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में एनसीपी के मजीद मेनन, समाजवादी पार्टी के घनश्याम तिवारी और अन्य विपक्षी दलों के कुछ नेता इस बैठक में शामिल होंगे। इसमें राज्य से लेकर आगामी आम चुनाव तक, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन


12 जून को प्रशांत किशोर और पवार ने तीन घंटे की बैठक की थी। इसके एक दिन बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा था कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ रुख रखने वालों का महागठबंधन जरूरी है। उन्होंने कहा था कि पवार ने भी भाजपा का मुकाबला करने के लिए सभी दलों के राष्ट्रीय गठबंधन की बात कही है।

नवाब मलिक ने कहा था कि हम ऐसी विचारधारा रखने वाले राजनीतिक दलों को एक साथ लाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रशांत किशोर को आंकड़ों और सूचनाओं के बारे में पूरी जानकारी है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों की रणनीति 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ को रोकने की होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें