फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नासिक के पास शालीमार एक्सप्रेस के 'लगेज कंपार्टमेंट' में लगी आग, यात्री डिब्बे सुरक्षित

Sat, 05 Nov 2022 11:19 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक

सार

मध्य रेलवे ने बताया कि इस घटना में आग यात्री डिब्बों तक नहीं पहुंच पाई और सभी पैसेंजर सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस में लगी आग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस के लगेज कंपार्टमेंट (सामान के डिब्बे) में सुबह आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह आग करीब 8 बजकर 43 मिनट पर देखी गई। इसके बाद आनन-फानन में डिब्बे को ट्रेन से अलग करवाया गया। मध्य रेलवे ने बताया कि इस घटना में आग यात्री डिब्बों तक नहीं पहुंच पाई और सभी पैसेंजर सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


इस घटना को लेकर मध्य रेलवे के सीपीआरओ की तरफ से बयान जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि लगेज कंपार्टमेंट में आग की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और दमकल विभाग घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ आग लगने के बाद लगेज कंपार्टमेंट को अलग कर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें