फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: माकपा नेता की रहस्यमयी मौत के विरोध में एसएफआई का विरोध प्रदर्शन आज

Mon, 21 Feb 2022 04:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलकाता।

सार

खान के परिवार ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात पुलिस की वर्दी में कुछ लोग आमता स्थित उनके घर में घुसे और खान को घसीटते हुए टेरेस से नीचे फेंक दिया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हावड़ा में लेफ्ट नेता अनीश खान की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत के विरोध में सीपीआई (एम) का छात्र संगठन एसएफआई पश्चिम बंगाल में सोमवार को विरोध प्रदर्शन करेगा। नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध के कारण खान का नाम सुर्खियों में आया था।

विज्ञापन


खान के परिवार ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात पुलिस की वर्दी में कुछ लोग आमता स्थित उनके घर में घुसे और खान को घसीटते हुए टेरेस से नीचे फेंक दिया। इससे उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, पुलिस उनके आवास पर नहीं गई।  इस घटना के बाद से माकपा, कांग्रेस और भाजपा ममता सरकार पर हमलावर हैं। शुक्रवार रात करीब 500 छात्रों ने इस घटना के विरोध में कैंडिल मार्च निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें