फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में जल्द बनेगी ‘यौन अपराधी रजिस्ट्री’, 18 वर्ष से कम के मनचलों पर भी शिकंजा

Wed, 26 Jul 2017 03:22 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sexual Offense Registry
विज्ञापन
देश में जल्द ही यौन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यौन अपराधी रजिस्ट्री तैयार होगी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में यौन अपराधी रजिस्ट्री स्थापित करने के प्रस्ताव पर दिशानिर्देश का मसौदा तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री हंसराज अहिर ने कहा कि यौन अपराधी रजिस्ट्री की स्थापना के प्रस्ताव को लेकर संबंधित मंत्रालयों एवं संगठनों से विचार-विमर्श के साथ दिशानिर्देश का मसौदा तैयार किया जा रहा है।

बाद में इस पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए इसे राज्य सरकारों एवं आम लोगों के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरुआती परामर्श मसौदे में बलात्कार, घूरना, पीछा करना और आक्रामक तरीके से यौन हमला करने जैसे अपराधों के दोष सिद्ध व्यक्तियों का पंजीकरण शामिल है। इसमें 18 वर्ष से कम और अधिक उम्र के अपराधियों के पंजीकरण की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें