एक सेक्स वर्कर ने बताया कि आशा वर्कर्स ने हमें आभूषण बनाने का काम करने पर जोर दिया। हमने उनसे आभूषण बनना सीखा। अब अपना घर चलाने के लिए आभूषण बनाकर बाजार में बेचने का काम शुरू कर दिया। महिलाओं ने हमारे बनाए आभूषणों पर अच्छी प्रतिक्रिया दी, जिससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा। इस कोरोना संकट ने हमारी पहचान और काम दोनों बदल दिए हैं। उस महिला ने कहा कि अब हम भी एक अच्छी जिंदगी जी सकते हैं।