फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: काली मां के पैरों में मिला था युवक का कटा हुआ सिर, हैदराबाद के पास मिला धड़

Fri, 14 Jan 2022 05:36 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

मंदिर में कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस ने जांच के लिए आठ विशेष टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान हैदराबाद के तुर्कयमजल के एक इमारत में धड़ पाया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे के रहस्य का पता लगाने के लिए जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के नालगोंडा जिले में नागर्जुना सागर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महाकाली देवी की मंदिर में मूर्ति के पास सोमवार (10 जनवरी) को एक शख्स का कटा हुआ सिर मिला था। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि गुरुवार को हैदराबाद के पास एक सुनसान इमारत में उस शख्स का धड़ मिला है।

विज्ञापन


मंदिर में कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस ने जांच के लिए आठ विशेष टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान हैदराबाद के तुर्कयमजल के एक इमारत में धड़ पाया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे के रहस्य का पता लगाने के लिए जांच अभी जारी है।

पुलिस ने कहा कि संदेह है कि यह मानव बलि का मामला हो सकता है, लेकिन पुलिस सभी एंगल से मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस ने आगे कहा कि अपराध धार्मिक स्थल पर नहीं हुआ था। मृत व्यक्ति के परिवार ने उसकी पहचान 30 वर्षीय जहेंद्र नायक के रूप में की है। उन्होंने कहा कि वह मानसिक बीमारियों से पीड़ित था और लगभग दो वर्ष पहले घर छोड़कर जा चुका था, वह सड़कों पर रहता था। मृतक सूर्यापेटा जिले के सून्यपहाड़ गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह मंदिर के पुजारी ने कटा सिर देख तुरंत पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस की टीम के साथ डीएसपी आनंद रेड्डी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। सिर की तस्वीर सोशल मीडिया में डाली गई थी, जिससे उसकी पहचान का पता चल सके।

डीएसपी आनंद रेड्डी ने बताया कि “हमें शक है कि जिस व्यक्ति का सिर मिला है उसकी आयु लगभग 30-35 वर्ष है। उसकी कहीं और हत्या करके सिर को यहां लाया गया और देवी की प्रतिमा के नीचे रखा गया है। हर नजरिए से हत्या की जांच की जा रही है।”

पुलिस को शक है कि हत्या मानव बलि के लिए की गई है। पुलिस ने इसी जिले के शालिगौराराम, नामपल्ली मंडल, मुष्टीपल्ली और देवरकोंडा गुट्टा में छिपे खजाने के लिए मानव बलि की पूर्व की घटनाओं के मद्देनजर पहले से पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ शुरू कर दी है। सिर के हिस्से को देवरकोंडा सरकारी अस्पताल भेजा गया और सिर के बालों को डीएनए टेस्ट के लिए हैदराबाद भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें