फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश : गोदावरी नदी में पलटी नाव, 12 की मौत, पीएम, शाह, राहुल ने जताया दुख

Sun, 15 Sep 2019 10:47 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
नाव पलटने के बाद होता बचाव कार्य - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में रविवार दोपहर गोदावरी नदी में एक पर्यटन नौका पलट गई। हादसे में अभी तक 12 लोगों की मौत होने की सूचना है और 23 लोगों को बचा लिया गया है। नाव में कुल 61 यात्री सवार थे। मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है।

सीएम ने मंत्रियों को दिया बचाव कार्य की निगरानी करने का आदेश

मुख्यमंत्री रेड्डी ने अपने सभी उपस्थित मंत्रियों को आदेश दिया है कि घटनास्थल पर बचाव कार्य का निरीक्षण करें। उन्होंने अधिकारियों को भी तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में सभी नौका सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों को दी सांत्वना

नाव पलटने की इस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में नाव पलटने की घटना से बहुत आहत हूं। मेरी सांत्वना पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।'



गृह मंत्री अमित शाह ने जताई संवेदना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश में नौका पलटने से जनहानि पर रविवार को दुख जताया। शाह ने ट्वीट किया, ‘आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में नौका पलटने से जनहानि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे इसका बेहद दुख है। प्रियजनों को गंवाने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।’ 
विज्ञापन


गोदावरी नदी पिछले कुछ दिनों से पूरे उफान पर है। पूर्वी गोदावरी जिला पुलिस अधीक्षक अदनान अस्मी ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित नौका पर करीब 60 लोग सवार थे, जिनमें चालक दल के करीब 11 सदस्य भी शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि नौका कच्चुलुरु के पास पलट गई। मुख्य सचिव ने बताया कि दुर्घटना के पीड़ितों का पता लगाने के लिए एक हेलीकॉप्टर की सेवा ली जा रही है। राहत एवं बचाव अभियान के लिए 30 सदस्यों की राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें भेजी गई हैं। 

राहुल गांधी ने दुखख प्रकट किया


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नौका दुर्घटना में लोगों की मौत पर रविवार को दुख प्रकट किया और उम्मीद जतायी कि जो लोग लापता हैं, वे सुरक्षित हों।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आंध्रप्रदेश की गोदावरी नदी की नौका दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें