फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने सेना के श्वान दस्ते के सदस्य की मौत पर जताया दुख, बारूदी सुरंग खोजने में था माहिर

Sun, 15 Sep 2019 10:36 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सेना के श्वान दस्ते के सदस्य डच की मौत पर दुख जताया और कई सैन्य अभियानों में सफलतापूर्वक विस्फोटकों का पता लगाने को लेकर डच की सराहना की।

विज्ञापन


रक्षामंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘रक्षामंत्री ने श्वान दस्ते के सदस्य डच की मौत पर दुख जताया। हाल में उसकी मौत सेना और देश की वर्षों सेवा के बाद हुई थी। डच पूर्वी कमान का सम्मानित श्वान था और वह कई उग्रवाद और आतंकवाद विरोधी तलाशी अभियान में बारूदी सुरंगों का पता लगाने में सहायक था।’



लेब्राडोर प्रजाति के नौ वर्षीय डच की प्राकृतिक मौत 11 सितंबर को हुई थी। उसके सम्मान में असम के तेजपुर स्थित 19वीं सेना श्वान यूनिट में स्मृति सभा आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें