फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: गुजरात में दिखा तेज रफ्तार का कहर, तीन की मौत 15 घायल; दादरा और नगर हवेली में चार लोगों की मौत

Thu, 28 Nov 2024 05:43 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

गुजरात, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। इस दौरान जहां गुजरात में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दादरा और नगर हवेली में एक कार के पत्थर से टकराने के बाद हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात और उससे सटे केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन-दीव में दो सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये दुर्घटनाएं बुधवार सुबह हुईं हैं। अधिकारी ने बताया कि पहली घटना में, आणंद जिले के पेटलाद कस्बे के पास तारापुर-धर्मज रोड पर एक निजी लग्जरी बस के ट्रक से टकराने के बाद उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बस राजकोट से सूरत जा रही थी। 
विज्ञापन


ट्रक चालक की शिकायत पर केस दर्ज
इस हादसे में मृतकों की पहचान ध्रुव रुदानी, मनसुख कोराट और कल्पेश जियाणी के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में करीब 15 अन्य यात्री घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पेटलाद ग्रामीण पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक घनश्याम जाला की शिकायत पर बस चालक सोहिल मालेक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर जान लेने का मामला दर्ज किया गया है।

बड़े चट्टान से टकराकर कई बार पलटी कार, चार की मौत
जबकि दादरा और नगर हवेली और दमन-दीव में खानवेल-दुधानी मार्ग पर उपलामेधा गांव के पास एक कार के बड़े चट्टान से टकराकर कई बार पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। मामले में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सूरत शहर के पांच दोस्त दादरा और नगर हवेली की यात्रा पर थे।
विज्ञापन


हादसे में घायल पांचवें शख्स का इलाज जारी
जानकारी के अनुसार, ढलान से उतरते समय उपलामेधा गांव के निकट उनकी कार अनियंत्रित हो गई और एक बड़ी चट्टान से टकराने के बाद तीन से चार बार पलट गई। इस हादसे में हसमुख मंगुकिया, सुजीत कलाडिया, संजय गज्जर और हरेश वडोदरिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांचवें व्यक्ति सुनील निकुडे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें