फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'विधानसभा चुनाव के नतीजे पक्ष में नहीं आए तो EVM दोषी..', अजित पवार ने महा विकास अघाड़ी पर कसा तंज

Thu, 28 Nov 2024 05:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Politics: अजित पवार ने कहा, 'संसदीय चुनावों में ईवीएम सही था, क्योंकि नतीजे हमारे (महा विकास अघाड़ी) पक्ष में आए। लेकिन विधानसभा में परिणाम अलग हैं तो अब वह ईवीएम को दोषी ठहरा रहे हैं।'
विज्ञापन
अजित पवार - फोटो : एक्स/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कामयाबी हासिल करने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष अजित पवार ने गुरुवार को एलान किया कि उनकी पार्टी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी हिस्सा लेगी। पवार ने कहा कि उनका मकसद राकांपा को फिर से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाना है। 

विज्ञापन


दिल्ली में राकांपा कार्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में अजित पवार ने ईवीएम के गलत इस्तेमाल के आरोपों को खारिज किया और कहा कि महायुति गठबंधन एकजुट है और जल्दी ही सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा, हम एकजुट हैं..हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। पवार ने यह भी कहा कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन केवल इसलिए इवीएम पर सवा उठा रहा है, क्योंकि उसे मनचाहे चुनावी नतीजे नहीं मिले। उन्होंने कहा, ईवीएण के बारे में उनके (एमवीए) के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। जब वे चुनाव जीतते हैं, तो ईवीएम ठीक रहती है। लेकिन जब हारते हैं, तो आरोप लगाने लगते हैं। 
 
कांग्रेस और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने महाराष्ट्र चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल पर शक जताया है और मतपत्रों के इस्तेमाल की मांग की है। अजित पवार ने विपक्षी दलों के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब, दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और केरल में ईवीएम का उपयोग करके विपक्षी दल जीत हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा, हमारा अगला लक्ष्य दिल्ली विधानसभा चुनाव है। हम जल्द ही दिल्ली में राकांपा का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेंगे। 
विज्ञापन


पवार ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के बारे में फैसला भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद का चेहरा न रखना का फैसला जानबूझकर लिया था, ताकि गठबंधन में किसी पार्टी को यह महसूस न हो कि उसे नजरअंदाज किया जा रहा है। 

दिल्ली हमारी अगली मंजिल: प्रफुल्ल पटेल
वहीं, राकांपा के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा, 'मैं महाराष्ट्र में शानदार जीत हासिल करने के लिए अजित पवार और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं और महायुति को बधाई देता हूं। राकांपा देश की एक राष्ट्रीय पार्टी रही है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में पार्टी का विस्तार रुक गया था और पार्टी सिकुड़ गई थी। हाल ही में, हमने नगालैंड में जीत हासिल की। हमारे सात विधायक जीतकर आए और उसके बाद अरुणाचल प्रदेश में भी हमारे तीन विधायक जीते और हमें 10.6 फीसदी वोट मिले।'

प्रफुल्ल पटेल ने कहा, 'अब हम तीन राज्यों में एक मान्यता प्राप्त पार्टी हैं। हम रुकेंगे नहीं और पार्टी को एक बार फिर से राष्ट्रीय पार्टी बनाने की दिशा में हमारी अगली मंजिल दिल्ली (विधानसभा चुनाव) है। हम चुनाव लड़ेंगे और मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार हम अपना खाता खोलेंगे और सफलता हासिल करेंगे।'
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें